Friday, June 20, 2025
28.4 C
Delhi
Friday, June 20, 2025
spot_img
HomeBlogइसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर कमला हैरिस ने स्पष्ट किया अपना रूख,...

इसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर कमला हैरिस ने स्पष्ट किया अपना रूख, इस कंट्री को समर्थन

शिकागो: अमेरिका के शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी का कन्वेंशन इवेंट चल रहा है। इसी कन्वेंशन में कमला हैरिस ने औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवारी को स्वीकार कीं। भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस ने शिकागो में गुरुवार रात डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान उम्मीदवारी स्वीकार की और इसी के साथ वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की दूसरी महिला नेता बन गईं।

कमला हैरिस ने अपनी मां को किया याद

हैरिस ने कहा कि लोगों की ओर से, प्रत्येक अमेरिकी की ओर से, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति, या भाषा से संबंध रखता हो, मेरी मां की ओर से और उन सभी लोगों की ओर से जिन्होंने ऐसे अमेरिकियों की ओर से अपनी असंभव यात्रा शुरू की, जिनके साथ मैं बड़ी हुई, जो कड़ी मेहनत करते हैं, अपने सपनों का पीछा करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, उन सभी की ओर से जिनकी कहानी पृथ्वी के सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है, मैं उम्मीदवारी स्वीकार करती हूं।

हैरिस ने किया आगाह
शिकागो के ‘यूनाइटेड सेंटर’ में उम्मीदवारी स्वीकार करने के लिए मंच पर आईं हैरिस (59) ने कहा कि उनके लिए असंभव यात्राएं कोई नई बात नहीं हैं। हैरिस ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप धीर-गंभीर व्यक्ति नहीं हैं और उन्हें पुन: राष्ट्रपति बनाने के परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
यूक्रेन सहयोग की प्रतिबद्धता जताई
हैरिस ने रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह यूक्रेन और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।

हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के नागरिक थे। अगर हैरिस निर्वाचित होती हैं, तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

रि० जन सेवा भारत न्यूज़ पोर्टल सम्पादक श्री मुहीत चौधरी जी की क़लम से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular