Saturday, June 21, 2025
28.9 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogभारत देश के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी/जवान देश का भविष्य: डॉ राजेंद्र सिंह...

भारत देश के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी/जवान देश का भविष्य: डॉ राजेंद्र सिंह औलख


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर के रूप में अग्रणी आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के हर दिल अजीज महाराजा फार्म हाउस के एमडी वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला वालीबाल संघ हापुड़ अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह औलख ने स्कूली छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं खेलों को लेकर प्रोत्साहित किया। और युवा खिलाड़ियों को देश का गौरव बताते हुए कहा कि खेलों का हमारी भारतीय संस्कृति से पुराना नाता है।खेलों से हमारे शरीर का शारीरिक विकास मानसिक स्थिति और शरीर सदैव स्वस्थ और मजबूत रहता है। साथ ही युवा खिलाड़ियों के द्वारा खेले जाने वाले खेलों को लेकर क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन होता है। जब प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के द्वारा देश में मेडल जीतकर लाए जाते हैं तो देश का सीना गौरवान्वित हो जाता है। इसलिए हमारे देश के युवा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में रुचि रखने के साथ-साथ खेलों में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। युवा खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं। जिनके लिए सरकारी नौकरियों में भी अलग कोटा निर्धारित होता है। हमारे देश को दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए आप जैसे प्रतिभाशाली युवा जवानों की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular