Wednesday, June 25, 2025
30.7 C
Delhi
Wednesday, June 25, 2025
spot_img
HomeBlogकांग्रेस में आते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस...

कांग्रेस में आते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में आएंगे नजर

नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि ‘कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ बयान के अनुसार, पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पुनिया शुक्रवार को दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। बता दें फोगाट और पुनिया पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे, जिन पर देश की कई प्रमुख महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular