Sunday, June 22, 2025
32.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
HomeBlogएन एच-9 पर श्रद्धालुओं से भारी तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी अनियंत्रित...

एन एच-9 पर श्रद्धालुओं से भारी तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल मेरठ रेफर


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)


गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला अल्लाह बक्शपुर कट आए दिन लगातार हो रहे। सड़क हादसों को लेकर सड़क दुर्घटना में बनता जा रहा है लोगों की मौत का सबब। एक माह के अंतराल में इस कट पर आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। और आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी घटनाक्रम में 12 सितंबर की सुबह लगभग 5:00 बजे 22 श्रद्धालुओं का एक जत्था महिंद्रा पिकअप गाड़ी से सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी से बाबा जाहरवीर के दर्शन करके संभल लौट रहा था। जैसे ही यह महिंद्रा गाड़ी तेज रफ्तार के चलते अल्लाह बक्शपुर कट पर पहुंची। तभी अचानक आगे चल रहे।


बस चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया। जिसमें महिंद्रा पिकअप गाड़ी चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग सभी श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। लेकिन 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को स्थानीय अस्पताल पहुंचा। जहां घायल 10 श्रद्धालुओं की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी जिसमें 22 श्रद्धालु राजस्थान के गोगामेड़ी से बाबा जाहरवीर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। जो की तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। और श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें 12 श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई हैं। और 10 श्रद्धालुओं जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular