Thursday, June 26, 2025
36.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025
spot_img
HomeBlogसैनी ने हाथ नहीं मिलाने वाले BJP के पूर्व मंत्री कांग्रेस में...

सैनी ने हाथ नहीं मिलाने वाले BJP के पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल, टिकट नहीं मिला तो थे नाराज

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हुए टिकट बंटवारे के बाद से बीजेपी में मची भगदड़ अब तक जारी है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कर्ण देव कंबोज को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कंबोज टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों सीएम सैनी उनसे मिलने उनके आवास पर भी गए, जहां उन्होंने हाथ नहीं मिलाया।

भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस में शामिल होते ही कर्ण देव कंबोज ने कहा कि जो लोग भाजपा में राजनीति करने आये थे, वो लोग अब किनारा कर रहे हैं। मैंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है लेकिन उन्होंने गद्दारों को टिकट दिया। जिस पर आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं। बता दें कि कंबोज 2014 में करनाल की इंद्री सीट से विधायक चुने गए थे। खट्टर सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया।

बीजेपी से हुए बागी

2019 विधानसभा चुनाव में कर्ण देव कंबोज रादौर से चुनाव लड़े थे लेकिन वो हार गए। 2024 विधानसभा चुनाव के लिए वो इंद्री और रादौर दोनों सीट से तैयारी में लगे थे। हालांकि भाजपा ने टिकट काट दिया। इसके बाद से ही बीजेपी से बागी हो गए। बीजेपी ने इंद्री सीट से रामकुमार कश्यप को और रादौर से श्याम सिंह राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

रि० सम्पादक श्री मुहीत चौधरी जी की क़लम से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular