Monday, June 23, 2025
36.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025
spot_img
HomeBlogहो जाएं अलर्ट, Covid का नया वेरिएंट XEC आया सामने, इस रास्ते...

हो जाएं अलर्ट, Covid का नया वेरिएंट XEC आया सामने, इस रास्ते इंडिया आने का खतरा

New Covid variant XEC: देश में कोरोना वायरस का खतरा फिर मंडराने लगा है, दरअसल, हाल ही में कोविड 19 का नया वेरिएंट XEC मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वेरिएंट सबसे पहले जर्मनी में मिला, फिर ये धीरे-धीरे पूरे यूरोप में फैल रहा है।

कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के डॉ. एरिक टोपोल के अनुसार ये घातक वेरिएंट है और लोगों को इससे बचाव करने की जरूरत है।

लोगों को सलाह है कि वह मास्क लगाकर रहें और बुखार होने पर डॉक्टर से परामर्श करें। फिलहाल इस नए वेरिएंट का इंडिया में कोई मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन हेल्थ मिनिस्ट्री इस पर नजर बनाए हुए है। जर्मनी समेत जिन देशों में ये फैला है वहां इसके मरीजों की निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं इन देशों से इंडिया आ रही उड़ानों का ब्यौरा एकत्रित किए जाने पर विचार हो रहा है।

इन देशों में नए वेरिएंट के मरीजों की हुई पहचान दुनियाभर के डॉक्टर इस नए वेरिएंट की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि XEC का इससे पहले सामने आए वेरिएंट से मिलान कर उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इससे किसी के मरने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार नीदरलैंड, स्पेन, डेनमार्क, बर्लिन और इजरायल आदि देशों में इस नए वेरिएंट के मरीजों की पहचान की गई है।अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल लागूइस नए वेरिएंट के बाद यूके के कुछ अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां हर हफ्ते कोविड के मरीजों में 4.3% का इजाफा हो रहा है। बीते अगस्त में यूके में कोविड से 102 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में इंग्लैंड के अलग-अलग अस्पतालों में कोविड 19 के कुल 1465 मरीज भर्ती हैं। इस नए वेरिएंट में तेज बुखार, लगातार खांसी, गंध या स्वाद की क्षमता में कमी आना, सांस लेने में परेशानी, थकान, शरीर और सिर में दर्द आने जैसे लक्षण हैं।

रि० सम्पादक श्री मुहीत चौधरी जी की क़लम से मो० न० 7895954317

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular