Sunday, June 22, 2025
32.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
HomeBlogयशवंत सिन्हा ने वाजपेयी के नाम पर बनाई नई पार्टी, BJP के...

यशवंत सिन्हा ने वाजपेयी के नाम पर बनाई नई पार्टी, BJP के लिए संकट, कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव?

Jharkhand Assembly Election 2024: देश के पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में अटल विचार मंच राजनीतिक पार्टी का गठन किया है. उन्होंने इस राजनीतिक पार्टी की सदस्यता का पहला फॉर्म भरा और पार्टी के पहले सदस्य बने.

हजारीबाग के पुराने बीजेपी कार्यालय अटल भवन में अटल विचार मंच का दफ्तर खुला है. यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

‘ईमानदार लोगों को पहली प्राथमिकता देगी पार्टी’
पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि जो ईमानदार लोग होंगे, पार्टी उन्हें पहले प्राथमिकता देगी. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अटल विचार मंच कोई स्वयं सेवी संगठन या चंदा वसूलने की पार्टी नहीं है. यह पूर्ण रूप से राजनीतिक पार्टी रहेगी. उन्होंने सादे कार्यक्रम में अपने पार्टी की आधारशिला रखी है.

क्या पार्टी किसी दूसरे पार्टी से गठबंधन करेगी या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी इस सवाल पर सिन्हा ने कहा कि पहले सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है. इसके बाद क्या स्वरूप बनता है इसे देखकर तैयारी की जाएगी. पार्टी के पहले कार्यक्रम में उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा समेत कई पुराने बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यशवंत सिन्हा ने असम के मुख्यमंत्री पर बोला हमला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि वो माहौल खराब करने के लिए झारखंड में कैंप कर रहे हैं. झारखंड में दंगा होगा और इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी उठा लेगी. ऐसे में यहां की सरकार को उन पर केस करना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी के पास हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ भी नहीं है.

वहीं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि बीजेपी अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों से दूर होती जा रही है. जिसकी वजह से उन्होंने एक ऐसी पार्टी बनाई है जो अटल बिहारी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलेगी.

सम्पादक श्री मुहीत चौधरी जी की क़लम से मो० न० 7895954317

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular