Saturday, June 21, 2025
35.8 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/जनपद की 273 ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री के आह्वान पर 22...

जनपद हापुड़/जनपद की 273 ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री के आह्वान पर 22 जनवरी तक चलेगा व्रहद स्वच्छता अभियान

जनपद हापुड़/जनपद की 273 ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री के आह्वान पर 22 जनवरी तक चलेगा व्रहद स्वच्छता अभियान

जनपद हापुड़ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार से विशेष वृहद स्वच्छता अभियान हापुड़ जनपद की 273 ग्राम पंचायतों में चलेगा। यह आह्वान मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया। इस कांफ्रेंस में जनप्रतिनिधि विशेष रूप से ग्राम प्रधान और पंचायती राज विभाग से निचले स्तर के कर्मचारी से लेकर उच्च स्तर तक के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस विशेष अभियान के लिए सभी को प्रेरित किया।और सभी को इसका हिस्सा बनने, सफाई में भाग लेने,अपने घर,अपने मौहल्ले और अपने गांव को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने प्रेरित करते हुए कहा कि मैं स्वयं अयोध्या से इस विशेष वृहद सफाई अभियान की शुरुआत करूंगा। सभी जनप्रतिनिधि अपने यहां इस अभियान की शुरुआत करें। मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने चारों सहायक विकास अधिकारी पंचायत को इस विशेष वृहद सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए कारगर पहल करने, जन प्रतिनिधियों से समन्वय करने और सफाई अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा है कि जमीनी स्तर पर सफाई दिखे। स्वच्छ वातावरण में मकर संक्रांति और अन्य पर्व मनाये जायेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इस अभियान की निगरानी की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि इसमें लापरवाही न होने पाए। अभियान के दौरान पॉलिथिन और थर्मोकोल का प्रयोग न करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। ग्रामीणों को बताया जाएगा कि इनके प्रयोग से कैसे पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। और साथ ही,जीव जंतुओं को भी नुकसान पहुंचता है सफाई में भी दिक्कत आती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular