Friday, June 20, 2025
28.4 C
Delhi
Friday, June 20, 2025
spot_img
HomeBlogमहिला को शादी का झांसा देकर 1 साल से लगातार शारीरिक संबंध...

महिला को शादी का झांसा देकर 1 साल से लगातार शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दुष्कर्म के मामले में फरार दरोगा गिरफ्तार


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
हापुड़/धौलाना तहसील क्षेत्र के कपूरपुर थाने में तैनात दरोगा के द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर 1 साल से लगातार दुष्कर्म करने के मामले को लेकर महिला के द्वारा हापुड़ महिला थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में फरार चल रहे दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बता दें कि धौलाना तहसील के कपूरपुर थाने में तैनात दरोगा नागसेन आनंद के द्वारा 1 वर्ष पूर्व 17 सितंबर 2023 को एक महिला से बातचीत करनी शुरू की गई थी। और दरोगा नागसैन आनंद उसको शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित महिला के द्वारा दरोगा पर शादी का दबाव बनाने पर दरोगा ने इनकार कर दिया। जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने हापुड़ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी दरोगा पिछले गत दिनों से फरार चल रहा था। जिसके चलते मामले का संज्ञान एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह के द्वारा लेने पर महिला थाना प्रभारी अरुण राय के द्वारा पिछले दिनों आरोपी दरोगा नागसेन आनंद के घर ताहरपुर जालौन में कुर्की का नोटिस चस्पा कराया गया। जिसको लेकर महिला थाना प्रभारी अरुण राय ने बताया कि आरोपी दारोगा के विरुद्ध विधिक वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है और दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular