गढ़मुक्तेश्वर/भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक देहरा कुटी कार्यालय पर मेरठ मंडल अध्यक्ष यूथ जीते चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें किसानों के उत्पीड़न को लेकर
सभी सम्मानित पदाधिकारीगण कार्यकर्ताओं मातृशक्ति एवं टिकैत सेना के योद्धाओं से आगामी 9 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने के साथ तहसील पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसको लेकर
आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 09-08-2024 को देहरा कुटी किसान कैंप कार्यालय से एकत्र होकर तहसील गढ़मुक्तेश्वर तक एक बड़ा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। गन्ना भुगतान, तहसील में पनप रहा भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी, आवारा पशु, अवैध खनन प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान, विद्युत विभाग के द्वारा किसानों का उत्प्रेरण जैसी समस्याओं को लेकर तहसील गढ़मुक्तेश्वर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर
श्रीमती बबली सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला विंग
वीरेंद्र चौधरी मेरठ मंडल महासचिव
दिनेश त्यागी प्रवक्ता मेरठ मंडल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें। इसी बीच सभी किसान योद्धाओं से निवेदन किया गया है कि ट्रैक्टर मार्च के साथ-साथ बड़ी तैयारी के साथ आए यह धरना प्रदर्शन एक लंबे आंदोलन के रूप में परिवर्तन हो सकता है। हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा जन सेवा भारत न्यूज़ पोर्टल ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश