
सैनी वैलफेयर ट्रस्ट संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन।मेरठ। शनिवार को जिला कार्यालय प्लैटिनम मॉल बागपत रोड पर सैनी वैलफेयर ट्रस्ट संगठन की मीटिंग हुई और जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति द्वारा जिला अध्यक्ष मेरठ की घोषणा की गई संजीव सैनी ((यश हॉस्पिटल)) वालों को जिला अध्यक्ष मेरठ नियुक्त किया गया। अमित सैनी शाहजहांपुर वालों को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। जितेंद्र शाक्य कंकरखेड़ा वालों को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। राहुल दीप सैनी सराय काजी वालों को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदीप कुमार सैनी घसौली वालों को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। गोविंद सैनी सिसौली वालों को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। सुधीर सैनी शिवपुरम मेरठ वालों को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। शेखर सैनी गणेशपुरी सैनी फर्नीचर वालों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक सैनी इंजीनियर फाजलपुर वालों को जिला सचिव बनाया गया। चिरंजीव सैनी ग्राम पुट्टी वालों को जिला मंत्री बनाया गया। संजू सैनी प्रधान धनपुरा वालों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। ये सभी नियुक्तियां राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष सैनी, संरक्षक राजेंद्र सैनी, वरिष्ठ सलाहकार बृजमोहन सैनी, एवं प्रदीप कुमार सैनी, सांसद प्रत्याशी रामशरण सैनी द्वारा की गई।

रिपोर्टर ,, जिला ब्यूरो चीफ मेरठ शाहरुख चौधरी