Thursday, June 26, 2025
31.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025
spot_img
HomeBlogपंजाब CM बदले जाने पर भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी, कहा "मुख्यमंत्री...

पंजाब CM बदले जाने पर भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मुख्यमंत्री तो मैं ही”…

नई दिल्ली : दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से नवनिर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक पंजाब के सीएम मान को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। जब मुख्यमंत्री मान से इस अटकलबाजी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”उन्हें कहने दीजिए।” उन्होंने पंजाब की आप इकाई में किसी भी तरह के असंतोष के कांग्रेस के दावों को भी सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समर्पित हैं।

अरविंद केजरीवाल को ध्यानवाद

प्रचार के लिए ध्यानवाद

आपको बता दें कि मंगलवार (11 फरवरी) को पंजाब के मंत्री और विधायक सीएम मान के साथ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद सीएम मान ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों का धन्यवाद किया।

हार-जीत होती रहती है- CM मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। चाहे बिजली हो, शिक्षा हो या इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर हो या फिर अस्पतालों का काम हो, हम लगातार काम कर रहे हैं और हमें इसमें और तेजी लानी है। आज भी दिल्ली के लोग कहते हैं कि हमने 75 साल में ऐसा काम न देखा और न सुना, जितना आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किया है। हार-जीत होती रहती है। हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे।

हमारी पार्टी गुंडागर्दी नहीं करती

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें मिलकर काम करना है। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है। हम किसी धर्म की राजनीति, पैसे बांटने या गुंडागर्दी नहीं करते। आज की बैठक में दिल्ली की पूरी टीम भी मौजूद थी। अभी दो साल बाकी हैं। हम पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जो पूरे देश को दिखाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular