जनपद हापुड़/आंदोलनकारी किसानों ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में न 24 पर ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन
जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में भारतीय किसान यूनियन हाई कमान के आदेश अनुपालन में किसान संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली को जोड़ने वाले एन एच 24 पर 26 फरवरी 2024 को ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाकर आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 26 फरवरी को मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में आंदोलनकारी किसानों ने अपनी मांग खेत बचाओ, खलिहान बचाओ, फसल बचाओ, नस्ल बचाओ, आवारा पशुओं को गौशाला भिजवाओ अभियान को लेकर दिल्ली जाने वाले एन एच 24 पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी मंडल अध्यक्ष जीते चौहान सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर एवं अपने कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद रहे।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
