रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/जनपद में किसान सहकारी समिति सभापति का चुनाव जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसी क्रम में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिकंदरपुर ककोड़ी में किसान सहकारी समिति के सभापति का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न होने पर राष्ट्रीय लोक दल के यशपाल सिंह ने सभापति पद अपना परचम लहराया। तो वहीं उप सभापति पद पर राष्ट्रीय लोकदल के राजवीर सिंह के द्वारा बाजी करने पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में दौड़ी खुशी की लहर।
वही इस जीत को लेकर रालोद के जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान हेमंत मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर अब्बास अली,प्रदेश सचिव शिवकुमार चौधरी सतेंद्र चौधरी विजेंद्र चौधरी गौरव चौधरी मोनू चौधरी प्रशांत शर्मा संजीव वशिष्ट खालीद जिलानी महबूब भाई ने राष्ट्रीय लोक दल की जीत बताते हुए एक दूसरे को दी बधाई।




