रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सिंभावली मंडल अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में देशव्यापी हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। आयोजित देशव्यापी हर घर तिरंगा रैली के सम्मानित मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष नरेश तोमर,डॉ नीलम सिंह के द्वारा देशव्यापी हर घर तिरंगा रैली में देशभक्ति के नारे लगाते हुए आयोजित हर घर तिरंगा रैली को किसान डिग्री कॉलेज से शुभारम्भ कराया गया। किसान डिग्री कॉलेज के गेट से चलकर सिंभावली, बक्सर से होते हुए चौधरी फार्म हाउस पर समापन हुई। देशव्यापी हर घर तिरंगा रैली में सुभाष प्रधान राजीव सिरोही योगेंद्र तंवर सतपाल यादव प्रमोद मास्टर नितिन पाल जितेंद्र कुशवाहा परमजीत प्रधान अनुज जाटव सचिन चौधरी राहुल राणा नितिन पूनिया कृष्ण जाटव कंवरपाल सिंह चंद्रपाल सैनी खालिद राणा सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।




