गढ़मुक्तेश्वर/राजा रघुवीर सिंह किसान इंटर कॉलेज, सिंभावली में विद्यालय के कक्षानायकों (मॉनिटर), प्रेफेक्ट्स, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल सेक्रेटरी, वाइस हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय तथा हेड गर्ल एवं हेड बॉय का चयन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विदित रहे कि कॉलेज
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 मॉनिटर्स, 26 प्रेफेक्ट्स के साथ स्पोर्ट्स कैप्टन के पद पर सिमरन और शिवा को जिम्मेदारी सौंपी गई। तो कलर सेक्रेटरी कुमारी अक्षरा एवं मानसी,के रूप में चारु एवं शिवम और वाइस हेड गर्ल के रूप तथा वाइस हेड बॉय मे कुमारी नैंसी और जैद खां को चयनित किया गया। वहीं आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य रमेश कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित ने चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
जन सेवा भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह वर्मा




