रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड पर स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजित भव्य तिरंगा शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रबंधन समिति अध्यक्ष संदीप सिंधू प्रबंधक चौधरी शीशपाल सिंह एवं सदस्य तरुण सिवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
आयोजित तिरंगा शोभायात्रा आरएसके इंटर कॉलेज के शहीद स्तंभ से प्रारंभ हुई।इस तिरंगा यात्रा को कॉलेज का बैनर लिए हुए अपने दो सहयोगियों के साथ एनसीसी छात्र ओमप्रकाश के द्वारा लीड किया गया। जिसका अनुसरण दो सुसज्जित आश्वारोही बैंड के साथ एनसीसी सीनियर वर्ग के बालक उनके पीछे अंबेडकर हाउस के छात्र और महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह का प्रतिनिधि तत्व रोल करने वाले छात्रों से युक्त भारत माता की बग्गी चल रही थी।
भारत माता की बागी के पीछे प्रधानाचार्य डॉ राजीव गोहित की गाड़ी चल रही थी। जिसका अनुसरण अध्यापकों की दो गाड़ियां अंबेडकर सदन की छात्राएं व म्यूजिक तथा एनसीसी बालक वर्ग बालिका वर्ग एवं स्काउट गाइड की छात्र-छात्राएं,और उनके पीछे भगत सिंह कलाम शिवाजी सदन की छात्र-छात्राएं तिरंगे के जोश से अनुप्राणित अनुशासन का परिचय देते हुए पद चलन के साथ यह तिरंगा शोभा यात्रा आर एस के इंटर कॉले से मैन बाजार सिंभावली बक्सर होते हुए
आरएसके इंटर कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुई। वही इस अवसर पर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव करीमपुर निवासी कु॰निकिता आरएसके इंटर कॉलेज हापुड़ की कक्षा Xl की अध्यनरत छात्रा का चयन 27 से 30 अगस्त तक बुल्गारिया में होने वाली वर्ल्ड कैडेट जूडो चैंपियनशिप व जकार्ता इंडोनेशिया में होने वाली यूथ एशियाई चैंपियनशिप के लिए होने पर इस गौरवमय उपाधि के लिए प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव गोहित के द्वारा कु॰ निकिता को शुभाशीष एवं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




