रिपोर्टर भूपेंद्र स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
बरेली/
बरेली रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बरेली प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा की दृष्टिगत जिले में चिकन और अंडों की सप्लाई पर फिलहाल रोक दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के द्वारा आधा दर्जन छह चौकियों को सक्रिय कर दिया है। और बाहरी जिलों से पोल्ट्री उत्पादों के आयत पर रोक लगाने के साथ सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं
तहसील स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमें गठित कर दी गई हैं। जो किसी भी संदिग्ध स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। सीवीओ के मुताबिक, अब तक बरेली में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। जून में जांच के लिए भेजे गए 360 नमूने निगेटिव पाए गए थे। जब कि जुलाई में लिए गए 370 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिले में करीब 110 पोल्ट्री फार्म हैं। जिनमें लगभग 3.20 लाख मुर्गियाँ हैं। फार्म मालिकों को सफाई, ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव जैसे जैव-सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। और
शासन स्तर से जिलाधिकारी को एडवाइजरी जारी की गई है।
जिसके तहत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। रामपुर में बर्ड फ्लू के चलते पहले ही 21 दिनों तक चिकन और अंडों की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाई जा चुकी है।
बरेली प्रशासन ने जनता जनार्दन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।पोल्ट्री उत्पादों का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पकाएं और किसी भी संदिग्ध पक्षी की मृत्यु की सूचना तुरंत स्थानीय अधिकारियों को दें।




