Wednesday, February 11, 2026
14.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogसिंभावली महिला पिंक पुलिस चौकी हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव...

सिंभावली महिला पिंक पुलिस चौकी हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव के 79 वें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण नहीं होने से मायूस नजर आई


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/सरकार के हर घर तिरंगा आजादी अमृत महोत्सव के 79वें 15 अगस्त 2025 को जहां पूरे भारत देश में आजादी के अमृत महोत्सव जश्न के रूप मे सरकारी अर्द्ध सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहणकर मनाया जा रहा है। और जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली थाने को थाना प्रभारी के द्वारा रंग बिरंगी लाइटें लगाने के साथ दुल्हन की तरह सजाकर ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने की शपथ ली गई है।

वहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रोड पर स्थित महिला पिंक पुलिस चौकी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर साफ सफाई एवं ध्वाजारोहण नहीं होने से मायूस नजर आई। थाने को तो दुल्हन की तरह सजाकर झंडा फहराया गया। लेकिन महिला पिंक पुलिस चौकी झंडा फहराए जाने से रही वंचित। इसी क्रम भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभाग भारतीय डाक विभाग एवं पीएनबी बैंक के कर्मचारियों के लिए सरकार के हर घर तिरंगा फहराने के आदेश कोई मायने नहीं रखते नजर आए। और कर्मचारियों के द्वारा पीएनबी बैंक सिंभावली एवं पोस्ट ऑफिस पर झंडा नहीं फहराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now