रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव लडपुरा में स्थित शिक्षा के मंदिर के रूप में अग्रणीय परचम लहराने वाले एसकेडी पब्लिक स्कूल लडपुरा में आजादी के 79 वें अमृत महोत्सव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के सम्मान में स्कूली छात्राओं ने भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाल कर वंदे मातरम भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद , मेरा भारत महान,जैसे नारों के साथ देश प्रेम भक्ति का दिया संदेश। इस अवसर पर छात्रों के द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभा यात्रा में
डॉ.अनिल मॉरल, सूबेदार राजपाल प्रधान, जयपाल तंवर, कुंवरपाल भाटी, ओपी भाटी, जिले तंवर, सुखवीर तंवर, पिंटू भाटी, राजेंद्र भाटी , ओमवीर मावी आदि लोग शामिल रहे।




