Trump-Putin Meeting: प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप का बड़ा बयान, पुतिन से हो गई बात, अब जेलेंस्की को करूंगा फोन
पुतिन ने सोवियत सैनिकों की कब्रों पर फूल चढ़ाए
ट्रंप-पुतिन के बीच हुई बैठक की प्रमुख बातें
अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई और फिर दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। बड़ा सवाल ये है कि क्या अलास्का में हुए इस बैठक से रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान निकला या नहीं? आइए जानते हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप और पुतिन ने क्या कहा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक बहुत उत्पादक रही। हमने पुतिन के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह एक रचनात्मक बैठक थी। हम यूक्रेन मुद्दे को सुलझाने में पूरी तरह से रुचि रखते हैं।
ट्रंप ने आगे कहा- हमें अपेक्षित परिणाम तो नहीं मिले, लेकिन हमने प्रगति जरूर की। मैं शायद जल्द ही पुतिन से फिर मिलूंगा। जवाब में पुतिन ने सुझाव दिया कि ट्रंप के साथ अगली मुलाकात मास्को में होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा- मैं इस बात से सहमत हूं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बेशक, हम इस पर काम करने के लिए तैयार हैं।
पुतिन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, वह हमें उस लक्ष्य के और करीब लाने में मदद करेगा और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा से शानदार संबंध रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वो जेलेंस्की को फोन कर इस मीटिंग के बारे में जानकारी देंगे।
Trump-Putin Meeting Live Updates: ट्रंप का बड़ा ऐलान
अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब 3 घंटे तक चली बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। अमेरिकी प्रेसीडेंट ने कहा कि पुतिन के साथ बातचीत बहुत अच्छी रही, अब जल्द जेलेंस्की को फोन करूंगा।
Trump-Putin Meeting Live Updates: ट्रंप-पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में उच्च स्तरीय वार्ता के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहे हैं।
Trump-Putin Meeting Live Updates: रूसी राजदूत अलेक्जेंडर डार्चीव का बयान
अमेरिका में रूसी राजदूत अलेक्जेंडर डार्चीव ने कहा कि मास्को ने अमेरिका के साथ सीधा हवाई संचार बहाल करने के लिए दस्तावेज तैयार कर लिए हैं, उन पर चर्चा की जा रही है। राजदूत डार्चीव ने जोर देकर कहा कि अमेरिका में रूस की ज़ब्त की गई राजनयिक संपत्ति की वापसी के बिना अन्य मुद्दों का समाधान मुश्किल है।
Trump-Putin Meeting Live Updates: करीब 3 घंटे तक हुई ट्रंप-पुतिन की बैठक
क्रेमलिन ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करेंगे।
Trump-Putin Meeting Live Updates: ट्रंप-पुतिन की बैठक 2 घंटे से जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ दो घंटे से अधिक समय से बैठक कर रहे हैं। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्री एंड्रयू बेलौसोव एंकोरेज में होने वाली वार्ता में भाग लेंगे।
Trump-Putin Meeting Live Updates: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की बैठक शुरू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का के एंकोरेज में ऐतिहासिक मुलाकात के बाद बातचीत जारी है। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत हो रही है। मुलाकात के बाद ट्रंप और पुतिन संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Trump-Putin Meeting Live Updates: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की हुई मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का के एंकोरेज स्थित संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। ट्रंप ने ताली बजाकर रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया और पुतिन ने भी थम्स अप किया। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान थी। ट्रंप और पुतिन एक ही कार में यात्रा कर रहे हैं।
Trump-Putin Meeting Live Updates: सोवियत पायलटों को श्रद्धांजलि देंगे पुतिन
अलास्का में दो महाशक्तियों के बीच होने वाली बैठक पर दुनियाभर की नजर है। डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रंप के साथ शिखर वार्ता के बाद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में द्वितीय विश्व युद्ध के सोवियत पायलटों के स्मारक पर पुष्प अर्पित करने की योजना बना रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने अमेरिकी धरती पर नायकों को सम्मानित करने के इस प्रतीकात्मक कदम की पुष्टि की है।
Trump-Putin Meeting Live Updates: अलास्का पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ऐतिहासिक मुलाकात करने रूस के प्रेसीडेंट व्लादिमीर पुतिन अलास्का पहुंच चुके हैं। इस बैठक पर दुनियाभर की निगाहें टिकी है। ट्रंप-पुतिन ये मीटिंग यूक्रेन युद्ध के भविष्य को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है, यह बैठक तीन साल से अधिक समय से जारी वॉर को समाप्त करने में भूमिका निभा सकती है। यूरोप समेत पूरी दुनिया की इस बैठक पर नजरें बनी हुई है। भारत के लिए भी यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका भारत पर रूस के साथ व्यापारिक संबंधों को सीमित करने का दबाव बना रहा है।
Trump-Putin Meeting Live Updates: पुतिन के साथ अलास्का मीटिंग में क्या है डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य?
Trump-Putin Meeting Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन से वॉशिंगटन से अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। दुनियायभार के निगाहें इस वक्त दोनों के बीच होने वाली इस बड़ी बैठक पर है। एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के अपने लक्ष्यों के बारे में खुलकर बातचीत की।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- वो “यूक्रेन के लिए बातचीत” नहीं करेंगे और अमेरिकी सुरक्षा गारंटी का वादा करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, “मैं यह बहुत सारी जानें बचाने के लिए कर रहा हूं।” अगर पुतिन युद्ध समाप्त करने के लिए सहमत नहीं होते हैं, तो रूस के लिए इसके परिणाम दंडात्मक होंगे।”
Home
Trump-Putin Meeting Live Updates: ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले जेलेंस्की का बड़ा बयान
अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और साथ ही भरोसा जताया कि युद्ध खत्म करने में भारत मदद करेगा। जेलेंस्की ने X अकाउंट पर लिखा- भारत की जनता, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! इस सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी अच्छी और स्पष्ट बातचीत हुई, जब मुझे इस अवसर पर व्यक्तिगत रूप से अपनी शुभकामनाएँ देने का अवसर मिला।




