Wednesday, February 11, 2026
14.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अजगर के चुंगल से गीदड़...

ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अजगर के चुंगल से गीदड़ को छूटाने के बाद हुई गीदड़ की मौत


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव होशियारपुर गढी में एक विशालकाय अजगर के द्वारा गीदड़ को अपना निवाला बनाते समय ग्रामीणों के देखते ही होश उड़ गए। उन्होंने आनंन- फानन में कड़ी मशक्कत के बाद गीदड़ को अजगर के चुंगल से छुड़ाने पर गीदड़ की हुई मौत से मचा हड़कंप।


आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढी निवासी सोनू पुत्र मूले बिसला के ईख के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने देखा कि अजगर ने गीदड़ को अपने मुंह में बुरी तरह से जकड़ रखा है।जिसको ग्रामीणों ने हिम्मत का परिचय देते हुए कड़ी मुस्क्कत से गीदड़ को बचाया। लेकिन गीदड़ को छूटने के उपरांत उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को देने के उपरांत भी वन विभाग का कोई कर्मचारी घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now