Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogनव विवाहिता की संदिग्धावस्था में हुई मौत मायके पक्ष के लोगों ने...

नव विवाहिता की संदिग्धावस्था में हुई मौत मायके पक्ष के लोगों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव में 21 अगस्त की दोपहर को दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर मैं के पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि पिलखवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बड़ौदा हिंदुवान में 21 अगस्त की दोपहर को 24 वर्षीय नव विवाहित अंजलि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका नव विवाहित अंजलि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही की शुरू। वही मामले की सूचना पाकर गांव बड़ौदा हिन्दुवान पहुंचे। गौतम बुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र गांव नगला काशी निवासी संतवीर ने बताया कि उसकी बेटी अंजलि की शादी सात माह पूर्व पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदुवान निवासी नवीन पुत्र तेजवीर के साथ हुई थी। जिसके चलते दहेज की मांग पूरी नहीं होने को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी अंजलि को लगातार प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। और 21 अगस्त की सुबह पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर मायके पक्ष में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now