रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच-24 पर स्थित महाराजा फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, हरेंद्र सिंह मलिक सांसद मुजफ्फरनगर के द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखने के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उनके जीवन परिचय से रूबरू कराया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सर्व मजदूर किसान जाट समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से मनाया। श्रद्धांजलि अर्पित आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मतलूब, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य, बसपा के पूर्व सांसद दानिश अली, सहित क्षेत्र के अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।




