हापुड़/उत्तर प्रदेश में गांव से लेकर जिले तक सरकार बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।
गौरतलब रहे कि उत्तर प्रदेश में जिले से लेकर गांव तक सरकार बनाने के लिए होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिसमें ग्राम पंचायत,क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 19 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 29 सितंबर 2025 तक यानि 40 दिन में पूर्ण किया जाएगा। जिसको पूर्ण करने के लिए 917 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। जो गांव-गांव घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। और मृत एवं गांव छोड़कर चले जाने वालों के नाम सूची से हटाने के साथ नए मतदाता जो अपनी आयु 18 वर्ष पूरी कर चुके है। उनका सूची में नाम दर्ज कर सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। क्योंकि वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद की 479 ग्राम पंचायतों में 13.38 लाख मतदाता थे।
जिसमें 6373 वार्ड सदस्यों और 479 ग्राम प्रधानों का चुनाव हुआ था। इसलिए चुनाव आयोग के द्वारा प्रत्येक चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कराया जाता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य बीएलओ के द्वारा गांव गांव घर-घर भेज कर कराया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदाताओं से अपील की जाती है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराए।
जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा




