Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogतेजस्वी यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! PM मोदी के खिलाफ पोस्ट...

तेजस्वी यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! PM मोदी के खिलाफ पोस्ट को लेकर गढ़चिरौली में FIR दर्ज


राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एफआईआर दर्ज हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस ने शुक्रवार को तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दी थी। अधिकारी ने कहा कि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 356 (मानहानि), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 353 (सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने का कारण बनने वाले बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now