Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogविश्व ब्राह्मण संघ(भारत) के आयोजित सम्मेलन में दिखाई दी एकजुटता की मिशाल

विश्व ब्राह्मण संघ(भारत) के आयोजित सम्मेलन में दिखाई दी एकजुटता की मिशाल

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सलोनी में विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) की सम्मेलन सभा आयोजित हुई। आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता पं. रमेश चंद्र शर्मा ने की एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पं.गोपाल शर्मा ने किया।
चेयरमैन पं. रविकांत शर्मा ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और गढ़मुक्तेश्वर में परशुराम घाट पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की मांग की।सभा में पं. माया प्रकाश शर्मा ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। जबकि पं.नरेश चंद शर्मा एडवोकेट ने मुफ्त कानूनी सलाह देने की घोषणा की।
इस मौके पर नवीन शर्मा, सौरभ शर्मा, हर्ष शर्मा, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।सम्मेलन में सैकड़ों ब्राह्मण समाजजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now