Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogडी एम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर...

डी एम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक कर नशीले मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त दिशा निर्देश


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि जिसमें आबकारी विभाग एनसीबी,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,खाद्य सुरक्षा, औषधि विभाग,क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो आदि प्रमुख रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

बैठक में विभागों द्वारा गत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई ।और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित दवाइयो की फैक्ट्री एवं मेडिकल स्टोर पर निरंतर निरीक्षण करते हुए अधिकारी दवाइयो में नशीले पदार्थ की मिलावट को रोकने हेतु जांच करते रहें। जिलाधिकारी ने औषधि विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा अगर कोई भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के पाया जाता है। तो उसे तत्काल सील किया जाए तथा उस पर कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जो भी मेडिकल स्टोर संचालित है।उनके बाहर एक बोर्ड लगा होना अनिवार्य है जिस पर लिखा हो कि हमारे यहां किसी भी प्रकार की नशीली दवाईयां एवं ड्रग्स नहीं मिलते हैं। तथा टोल फ्री नंबर भी अनिवार्य रूप से लिखा हो। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। आयोजित बैठक में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now