गढ़मुक्तेश्वर। भीम आर्मी ने संगठन को मज़बूत करने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इसी कड़ी में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोंटू जाटव (खिलवाई वालों) को जिला उपाध्यक्ष का पद दिया गया है
मोंटू जाटव लंबे समय से सामाजिक कार्यों और दलित समाज की आवाज़ बुलंद करने में सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उनके संघर्ष और जुझारूपन को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। पद मिलने के बाद मोंटू जाटव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज के हक़ की लड़ाई लड़ेंगे और भीम आर्मी को मज़बूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
इस मौके पर क्षेत्र के कई युवा और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मोंटू जाटव को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलेगी
रिपोर्टर गुलजार अली गढ़मुक्तेश्वर




