रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा की खास रिपोर्ट
हापुड़/ थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई दिल दहला देने वाली फायरिंग की घटना में घायल युवक ही मास्टरमाइंड निकला सपा नेता का भतीजा मुनसाद। हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने त्वरित कार्यवाही कर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व घटित फायरिंग की घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों जमालू और फुरकान को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस, 02 मोबाइल बरामद की है। वहीं दोनों अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घायल युवक मुंसाद सपा नेता याद इलाही कुरैशी का भतीजा है।
जिसका दूसरे पक्ष से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। विरोधियों के द्वारा पूर्व में ही उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर रखा है। इस विवाद से उसकी छवि खराब हुई है।जिसको लेकर उसने खुद को निर्दोष साबित करने और दुश्मनों को फसाने के लिए यह खतरनाक खेल खेलने के लिए उनसे अपने ऊपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिलाया है। घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




