Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogहथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले, यमुना में आई बाढ़; दिल्ली...

हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले, यमुना में आई बाढ़; दिल्ली को निचले इलाके खाली कराने का अलर्ट

रियाणा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। रविवार देर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने से सभी गेट खोल दिए गए हैं। बैराज पर सोमवार सुबह 8 बजे जलस्तर 3 लाख 10 हजार क्यूसेक पहुंच गया, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक है।

9 बजे पानी बढ़कर पहुंचा 3 लाख 29 हजार 313 क्यूसेक हो गया है।

पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण लगातार पानी बढ़ने की संभावना है। इससे दिल्ली के लिए खतरे की घंटी बज गई है क्योंकि करीब 50 से 60 घंटे में दिल्ली में यह पानी दस्तक देगा। तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग ने यमुना नदी पर हथिनीकुंड बैराज से हाई फ्लड की घोषणा की है। इसके साथ ही सायरन बजाकर लोगों को चेतावनी भी दी है।

प्रशासन ने यमुना किनारे के गांवों को अलर्ट करते हुए कहा है कि कोई भी यमुना के किनारे न जाए। अपने पशुओं को भी चराने ने ले जाएं। वहीं दिल्ली सरकार से भी निचले इलाकों को खाली करवाने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 5 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कमिश्नर एवं सचिव आईएएस मोहम्मद शाइन ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने भी अपना तीन दिवसीय यूएई का दौरा रद्द कर दिया है। हरियाणा में रविवार को बारिश से हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई थी।

फरीदाबाद में यमुना ओवरफ्लो

फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही हैं। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। सिरसा और फतेहाबाद में इससे 80 गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 4200 एकड़ फसल में पानी भर गया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए राहत और बचाव टीमें सतर्क कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now