Saturday, June 28, 2025
35 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/माउंट ऐवरेस्ट फतहे कर तिरंगा फहराने जा रही साहसी बेटी का...

जनपद हापुड़/माउंट ऐवरेस्ट फतहे कर तिरंगा फहराने जा रही साहसी बेटी का सिंभावली में स्वागत

जनपद हापुड़/माउंट ऐवरेस्ट फतहे कर तिरंगा फहराने जा रही साहसी बेटी का सिंभावली में स्वागत

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला छिद्दापुरी की रहने वाली इंतजार सैफी की पुत्री रिजवाना सैफी माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराने के लिए पैदल यात्रा कर निश्चित स्थान पर जा रही है। जिसका शुक्रवार को कस्बे के हरोड़ा मोड पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।रिजवाना ने बताया कि 2013 में पिलखुवा के हिंदू लेख कन्या इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की थी।रामपुर के एक कॉलेज से बीए किया।2013 में दिल्ली स्थित जवाहर पर्वतारोहण कालेज से बेसिक माउंटेरिंग कोर्स ए ग्रेड के साथ पूरा किया था।बचपन से ही सपने को लेकर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए लगन थी। बृहस्पतिवार को अपने आवाज से पदयात्रा शुरू की गई थी।रात में आराम करने के बाद शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद आगे के रवाना हुई। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बेटी का हौसला-अफजाई बढ़ाते हुए आगामी शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular