Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogभाजपा के मंच से उतरते ही पप्पू यादव ने दिखाए तेवर, पीएम...

भाजपा के मंच से उतरते ही पप्पू यादव ने दिखाए तेवर, पीएम मोदी को दे डाली चुनौती

Bihar Politics: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार को पीएम मोदी के साथ मंच पर दिखे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत भी की थी। NDA के मंच साझा करने के बाद पप्पू यादव सुर्खियों में आ गए।

वहीं कुछ विपक्षी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच पर पप्पू यादव को जगह नहीं मिलने के फोटो-वीडियो शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे थे। हालांकि भाजपा के मंच से उतरने के बाद पप्पू यादव एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर तल्ख टिप्पणी की है।

पप्पू यादव ने कहा कि पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, “अगर इतना ही है तो भागलपुर, रक्सौल और मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट बनवाकर दिखा दीजिए।” पूर्णिया सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी 11 साल से सत्ता में हैं, लेकिन फिर भी पूर्णिया में एयरपोर्ट नहीं बनवा सके। उन्होंने कहा, “अगर आज पूर्णिया में एयरपोर्ट बन पाया है, तो यह मेरी देन है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है, तो बंद पड़ी फैक्ट्रियों को शुरू करके दिखाए।

घुसपैठियों के मुद्दे पर पप्पू ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने सीमांचल में घुसपैठियों का मुद्दा उठाने पर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी हर चुनाव में घुसपैठियों की बात करते हैं। अगर इतने सालों से सरकार में हैं तो फिर क्यों नहीं अब तक इन घुसपैठियों को निकाला गया? क्या नेहरू या राहुल गांधी ने रोका है?” उन्होंने यह भी कहा कि सीमांचल में घुसपैठिए हैं ही नहीं और सरकार जानबूझकर चुनावी राजनीति के लिए यह मुद्दा उठाती है।

पप्पू बोले- मैं विकास के साथ हूं

पप्पू यादव ने बताया कि एक दिन पहले वे पीएम की मौजूदगी वाले मंच से इसलिए चले गए थे, क्योंकि उन्हें मंच का राजनीतिक इस्तेमाल मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं विकास के साथ हूं, लेकिन पॉलिटिकल भाषण के साथ नहीं। अगर मंच विकास के लिए होता, तो मैं वहां रुकता।” उन्होंने यह भी पूछा कि बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? पप्पू यादव ने दावा किया कि जल्द ही रांची और दक्षिण भारत के राज्यों के लिए कई नई ट्रेनें शुरू होंगी, और यह उनका वादा है। बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने बिहार के लिए लगभग 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now