Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogराहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' वाला खुलासा जानिए, आंकड़े दिखाकर किए नये...

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ वाला खुलासा जानिए, आंकड़े दिखाकर किए नये दावे , क्या यही है हाइड्रोजन बम❓

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कथित “वोट चोरी” से जुड़े नए आरोप लगाए

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अब तक के भारत सरकार के अभियानों को लेकर भी बात की. साथ ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. राहुल गांधी ने बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर कहा कि पहले बैलेट पेपर से चुनाव होते थे तो पूरे देश में एक ही दिन वोटिंग हो जाती थी. अब मशीन के जरिए चुनाव हो रहा है तो भी यूपी से लेकर अन्य राज्यों में कई चरणों में चुनाव होता है.

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को लेकर भी सवाल खड़े किए कि वो सही भी हैं या नहीं. पब्लिक में कुछ समय से शंका है कि एंटी इंकम्बेंसी हर सरकार के लिए चुनौती रही है. मगर कुछ कारणों से बीजेपी इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसे एंटी इंकम्बेंसी का सामना नहीं करना पड़ा है. दूसरा, एग्जिट पोल्स, ओपिनियन पोल्स एक चीज कहते हैं और रिजल्ट दूसरा आता है. ये हम हरियाणा और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ये हमारे अंदरुनी आकलन में भी दिखा है कि वोटिंग कुछ शो कर रहा है, ओपिनियन पोल्स कुछ शो हो रहा है और अचानक रिजल्ट कुछ और आ जाता है. तीसरा, हम देखते हैं कि हमेशा इसके पीछे कोई ना कोई कारण दिया जाता है. एंटी इंकम्बेंसी नहीं होने के पीछे बताया जाता है कि लाडली बहना, पुलवामा और अब सिंदूर. हम लगातार ये पैटर्न देख रहे हैं. चुनाव कोरियोग्राफ हो रहे हैं. इसके बाद राहुल गांधी ने अलग-अलग आंकड़े दिखाकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का दावा किया.

पटना में राहुल गांधी ने किया था ऐलान

राहुल गांधी ने बीते एक सितंबर को पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर ‘वोट चोरी’ से जुड़े अपने पहले के खुलासे का हवाला देते हुए दावा किया था कि ”एटम बम” के बाद अब ”हाइड्रोजन बम” आने वाला है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का मुद्दा बीते सात अगस्त को संवाददाता सम्मेलन के जरिये उठाया था. इस खुलासे को उन्होंने “एटम बम” कहा था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now