Sunday, June 29, 2025
26.1 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़...

जनपद हापुड़/हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ एक अभियुक्त को हथियारों के ज़खीरे के साथ किया गिरफ्तार.

जनपद हापुड़/हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ एक अभियुक्त को हथियारों के ज़खीरे के साथ किया गिरफ्तार. थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश अनुपालन में पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराधिक गतिविधियों में संकलित लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने अपनी तेज तर्रार पुलिस टीम के उप निरीक्षक विनोद कुमार कुसुम पाल, गोवर्धन लाल, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल दौलत राम के साथ कार्यवाही करते हुए। लालपुर के जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए। मौके से फारुख पुत्र आफताब निवासी जैदी फार्म नौचंडी मेरठ को 15 तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस एक तमंचा 12 बोर एक बंदूक 12 बोर 4अर्ध निर्मित देसी तमंचे, एक बंदूक अर्ध निर्मित डबल बैरल, एवं हथियार बनाने के उपकरणों सहित भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए भेजा जेल।

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular