Sunday, June 29, 2025
26.1 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत में उठाए गए...

जनपद हापुड़/ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत में उठाए गए किसानों के मुद्दे।

जनपद हापुड़/ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत में उठाए गए किसानों के मुद्दे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत सिंभावली में स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में आयोजित की गई। जिसमें किसानों के अहम मुद्दे उठाए गए पंचायत का संचालन सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली और अध्यक्षता महेशपाल चौधरी ने की। भकियू मासिक पंचायत में जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद ने जानकारी देते हुए बताया कि भकियू द्वारा कई बार कहने के बावजूद भी जिला अधिकारी और कृषि अधिकारियों को ज्ञापन द्वारा मांग करने के बाद भी जनपद हापुड़ में सरसों क्रिया केंद्र नहीं खोले गए हैं । जिस कारण किसान लगभग ₹1000 प्रति कुंतल बाजार में लूटने के लिए मजबूर है।आविलंब सरसों खरीद और बेचने के लिए क्रय केंद्र नही खोले गए।तो भकियू को सरकारी दफ्तरों की तालाबंदी करके आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसके साथ ही आवारा पशुओं का अत्यधिक आतंक है। जिनके द्वारा फसले उजाड़ी जा रही है।और जिनके द्वारा टक्कर मारकर जनहानि हो रही है। तत्काल आवारा पशुओं की धर पकड़ कराई जाए। वही आयोजित पंचायत मेंजिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा में जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों द्वारा शिकायत मिल रही है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबें व ड्रेसों के लिए अपनी पसंदीदा दुकानों को चिन्हित कर कमीशन के लिए जनता को लूटा जा रहा है। जिसमें अविलंब जिला प्रशासन द्वारा कोई भी योजना बनाकर जनता को ड्रेस और किताबों की मुंह मांगी कीमत से बचाया जाए। वही उन्होंने यह भी कहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़ाएगा। इस अवसर पर आयोजितपंचायत में महिला जिलाध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद, जिला संरक्षण पीके वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी, मंडल संगठन मंत्री गुजराल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान, जिला महासचिव कैपटन राजेश चौधरी, जिला प्रचार मंत्री अनिल त्यागी, जिला संगठन मंत्री पालूराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रधान आरिफ अली, जिला कार्यकारिणी सदस्य आजाद तोमर, जिला सचिव चौधरी ओमवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, तहसील महासचिव प्रदीप चौधरी, तहसील संयोजक विनोद शर्मा, सुशील त्यागी, इंतजार खां, शाहिद खान, तहसील प्रभारी सुदेश कुमार, बिल्लू त्यागी, दिनेश त्यागी, कृष्णपाल सिंह, नौशाद अली, विकास शर्मा, सुदेश पाल सिंह, अर्जुन चौधरी, चंद्रशेखर, कृष्णपाल सिंह, एहसान अली, सुनील त्यागी, जावेद अली, सुरेंद्र शर्मा, जय भगवान त्यागी, रणवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रईस खान, सुरेंद्र यादव, वकार खान, इंतजार खां, शोभा देवी, सरिता देवी, राजबीरी देवी, राजा चौधरी समेत मासिक पंचायत में जनपद स्तरीय व ब्लॉक, तहसील सहित ग्राम स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसान मौजूद रहें। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular