जनपद हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने रैतो की मंडिया में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ दो अभियुक्तों को 41 अर्ध निर्मित तमंचे दो पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार. एसपी अभिषेक वर्मा के कुशल आदेश अनुपालन में हापुड़ पुलिस के द्वारा अमरोहा लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 को शांति सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराने को लेकर अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए। आपराधिक मामलों में लिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे। घरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे के द्वारा अपनी तेज तर्रार पुलिस टीम के उप निरीक्षक राजवीर सिंह विपिन कुमार कांस्टेबल हाशमी कंचन कुमार संजय कुमार अक्षय कुमार के साथ रैतो वाली मढढैया में छापामार कार्यवाही करते हुए। अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ दो लोगो अकबर उर्फ सोनी, इस्तकार पुत्र इंतजार को मौके से गिरफ्तार कर इनकी निशान देही पर 7 तमंचे 315 बोर,4 तमंचे 12 बोर, 2 पिस्टल 32बोर, 30 तमंचे अर्ध निर्मित एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है। वही को आशुतोष शिवम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों साथी किस्म के अपराधी हैं। जिन पर मेरठ बहादुरगढ़ हापुड़ इत्यादि जनपदों में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है। वही पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑन डिमांड हथियार बनाकर सप्लाई करने के साथ आर्थिक लाभ कमाना भी स्वीकार किया है। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा