Monday, June 23, 2025
33.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की 6 जनपदों की...

जनपद हापुड़/तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की 6 जनपदों की टीम नाकाम

जनपद हापुड़/तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की 6 जनपदों की टीम नाकाम। जनपद कीगढ़मुक्तेश्वर तहसील के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर चित्तौड़ा के जंगल में तेंदुए ने तीन खेत पर काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसको लेकर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 6 जनपदों की टीम को जंगलों में सीसीटीवी कैमरे एवं जल लगाकर मुस्तैद किया था। लेकिन तेंदुए को पकड़ने में सभी टीम नाकाम नजर आ रही है।आपको बता दें कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा सलारपुर कटीरा में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के आसपास के गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न है। किसान अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए भी नहीं जा रहे हैं। जिससे पशुओं के चारे को लेकर किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होता जा रहा है। इसी बीच बीती रात तेंदुए को कटीरा गांव में देखा गया है। और तेंदुए के द्वारा एक बंदर को अपना शिकार बनाया गया है। जहां कुट्टी बाजार के पीछे बंदर के अवशेष और खून के धब्बे भी पड़े हुए मिले हैं। जिसको लेकर थाना क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों में और भी दहशत पैदा हो गई है। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular