Sunday, June 29, 2025
30.2 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं...

जनपद हापुड़/भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त/पवन हूण जिला अध्यक्ष


हापुड़ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष चौ० हरिनाम वर्मा के द्वारा लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील के चकबंदी अधिकारियों और उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। वही इस प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पवन सूत कहा कि लखनऊ में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन सरकार अभद्रता करतीं हैं। वह अपने हापुड़ जिले में भी चक्का जाम कर देंगे। इसी क्रम में जिलाअध्यक्ष चौ० पवन हूण गुर्जर अपनी टीम तहसील अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों तथा सभी सदस्यों तथा किसान साथियों के साथ ततारपुर बाईपास पर अपने जिले की निम्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
1.हापुड़ जिले में बिजली बिल घोटाला
2.किसान सेवा समिति पश्चिमी (चमरी)समिति के अंदर बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में आता है अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।
3.HPDA के द्वारा किसानों का शोषण बड़े स्तर पर हो रहा है लगभग 15 वर्षों से किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है बार-बार झूठ आश्वासन दिए जा रहे हैं।
4.सभी तहसीलों में किसानों की खतौनी में नाम विशुद्ध जानबूझकर किया जा रहे हैं। जब किसान अपना नाम शुद्ध करने जाता है तब किसानों से सुविधा शुल्क मांगा जाता है।
इस अवसर पर धरना स्थल पर राजेंद्र गुर्जर,कटार सिंह, मोनू त्यागी पिंटू अहलावत,चैयरमेन संजय त्यागी,सुंदर कुमार आर्य,जोगिंदर मावी,अरुण भाटी, MDसरजीत सिंह, मा०लीले सिंह, रामकुमार आर्य, विरेन्द्र,संजय,मनोज, अरुण,ओमकार, रोहित,सुखविंदर मावी,अमित नागर, राजवीर भाटी,सुमित, महेंद्र त्यागी, रवि भाटी, यतेंद्र कसाना,सुनील शर्मा,पूरण आदि सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular