हापुड़/कुचेसर चौपला- (लोकेश शर्मा) ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी प्रदेश कार्यालय कुचेसर रोड़ चौपला पर बड़ी ही धूमधाम के साथ चंद्र शेखर आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर धूमधाम से मनाई गई जयंती।
कार्यक्रम में मूल चंद भारद्वाज ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी को अपने शब्दों में पिरोते हुए उनकी वीर गाथा पर प्रकाश डाला, मशहूर कवि अनिल वाजपेई ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी को कविताओं द्वारा माला में मोतियों की तरह पिरो कर समां बांधते हुए आजाद को याद किया।
कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी आन्दोलन को शब्दों में पिरोते हुए वीर गाथा का बखान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश के साथ-साथ आज का युवा हमारे क्रांतिकारियों के बलिदान को भुलता जा रहा है।अधिकतर आज के स्कूलों में हमारे बच्चों को क्रांतिकारी बलिदानियों की कुर्बानियों के बारे में बताया ही नहीं जाता है।यह बहुत ही सोचनीय विषय है, इस पर सरकार के साथ साथ जिम्मेदार लोगों को भी आगे आना चाहिए,।।
जन सेवा भारत न्यूज़ पोर्टल रिपोर्टर भूपेंद्र. वर्मा