Thursday, June 26, 2025
31.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025
spot_img
HomeBlogभाकियू लोक शक्ति ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम...

भाकियू लोक शक्ति ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
गढ़मुक्तेश्वर/भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की हापुड़ टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह भाटी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश त्यागी के आहान पर किसानो की समस्याओं को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम साक्षी शर्मा को सौंपा ज्ञापन। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों का कहना है कि भारतवर्ष को स्वतंत्रता के प्रति 78 वर्ष हो चुके हैं। देश में किसान मज़दूरों का जीवन स्तर पर सुधार नहीं हो पा रहा है।किसान कर्ज में ही पैदा होता है। और कर्ज़ में ही जीवन यापन करते करते कर्ज में ही मर जाता हैं। उसके बाद उसके बच्चें भी कर्ज अदायगी करते-करते मर जाते हैं। आज तक जो भी सरकार आई हैं उनकी किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानो व ग्रामीणों मजदूरों की माली हालत दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। देश में अन्नदाता कहे जाने वाले किसानो की स्थिति में सुधार हेतु सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद किए जाने की गारंटी का कानून बनाया जाए।डॉक्टर स्वामी नाथ आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत का निर्धारण मूल्य किया जाए। किसान खेत मजदूर का कर्ज माफ किया जाए।उन्हें पेंशन दी जाए सिंचाई हेतु बिजली मुफ्त दी जाए।इसके लिए शासन आदेश भी जारी किया जाए। साथ ही घरेलू बिजली के दर को सस्ता किया जाए।किसानों की फसलों के सिंचाई हेतु डीजल पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाकर उसे सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाए। आवारा पशुओं से छुटकारा मिलना चाहिए। गंगा एक्सप्रेसवे पर दोनों और सर्विस रोड बनाई जाए।


किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिनों के अंदर कराया जाए। आगामी सत्र गन्ना मूल्य ₹450 रुपए प्रति कुंतल होना चाहिए। साथ ही गंगा नदी के किनारे बसे अल्लाहबख्शपुर में किसानों की गंगा के पानी आने से बाढ़ जैसे हालात होने पर फसलों के नुकसान को लेकर उप जिलाधिकारी साक्षी शर्मा को अवगत कराया गया। जिसको लेकर उप जिला अधिकारी साक्षी शर्मा ने जल्द ही पुस्ता बनवाने के लिए आश्वासन दिया। जनपद हापुड़ में दो चीनी मिल है जिन्होंने अब तक पिछले साल का भी किसान का बकाया भुगतान भी नहीं किया है। किसान परेशान हो रहा है ना बिजली का बिल जमा कर सकता है। और ना ही अपने बच्चों की स्कूल की फीस जमा कर सकता है। किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द कराया जाए।अन्यथा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। जिसके लिए शासन प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।उपरोक्त किसान समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने का कष्ट करें ताकि ग्रामीण किसान को राहत मिल सके और जीवन स्तर भी सुधर सके।इस मौके पर भारतीय किसान में लोक शक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश त्यागी।जिला अध्यक्ष प्रभास त्यागी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष माहिर चौधरी जिला उपाध्यक्ष फैजान चौधरी जिला उपाध्यक्ष दानिश चौधरी शमशाद अब्बासी।रिफ़ाकत अली मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहित त्यागी युवा जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी तुफैल चौधरी ज़िला मीडिया प्रभारी फैजान चौधरी डॉक्टर सोहेल डॉक्टर सुहेल एमडी अनस नईम सलीम जुल्फिकार मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष जतन सिंह यादव जिला संगठन मंत्री इदरीश चौधरी अमन सिंह तहसील सचिव हापुड़ नाजिम चौधरी ब्लॉक सचिव राजेंद्र राजकुमार तेवतिया राजेंद्र भाटी मंडल महामंत्री जयनंद त्यागी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह,अजीत,बिलाल फरियाद अली इरशाद अहमद ताहिर अली सुनील पाल सिंह,भूरे खान फरमान अली ताहिर खां,हाजी फतवा अली शेर फरियाद अहमद,तहसीन,इरशाद मुनफेद,जुल्फेकार मास्टर उम्मेद।आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular