Saturday, June 21, 2025
33.2 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlog800 किलो बाजरे से बनाई PM मोदी की अद्भुत तस्वीर, 13 साल...

800 किलो बाजरे से बनाई PM मोदी की अद्भुत तस्वीर, 13 साल की लड़की के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

PM Narendra Modi Birthday : 13 साल के एक लड़की ने कमाल कर दिया है और अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। इस लड़की का नाम प्रेस्ली शेकिना बताया जा रहा है। शेकिना ने 800 किलोग्राम बाजरे का इस्तेमाल करके दुनिया का सबसे बड़ा चित्र बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

शेकिना ने पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले उन्हें बधाई देने के लिए इस चित्र को बनाया है।

13 साल की स्कूली छात्र शेकिना ने 800 किलोग्राम बाजरे का उपयोग करके प्रधानमंत्री मोदी का चित्र बनाया है, इसके लिए उन्हें लगातार 12 घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। शेकिना ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाजरे का उपयोग करके दुनिया का सबसे बड़ा चित्र बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रेस्ली शेकिना, प्रताप सेल्वम और संकीरानी की बेटी हैं, ये परिवार चेन्नई के कोलपक्कम इलाके में रहता है। प्रेस्ली शेकिना कक्षा 8 में पढ़ रही है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक शेकिना ने 800 किलो बाजरे का इस्तेमाल करके 600 वर्ग फीट में पीएम मोदी का एक विशाल चित्र बनाया। शेकिना ने सुबह 8.30 बजे काम शुरू किया और रात 8.30 बजे इसे पूरा किया। प्रेस्ली को इसके लिए सम्मानित किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस लड़की का नाम दर्ज किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रेस्ली शेकिना को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र और पदक से सम्मानित किया।

https://www.instagram.com/reel/C_9hsd5sgpq/?igsh=OGI2bnR0dTZsNndv

अनोखे रिकॉर्ड के लिए शेकीना की हर तरह चर्चा हो रही है। स्कूल में छात्रा की जमकर तारीफ हो रही है। रिकॉर्ड बनाने के बाद इस लड़की को बड़ी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाकर इस लड़की ने लोगों का दिल जीत लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर कई प्रोजेक्‍ट्स और योजनाओं की शुरुआत की थी। वहीं साल 2022 में अहमदाबाद में पीएम मोदी ने 72 किलो का केक काटा था। अब पीएम मोदी इस बार किस तरह अपना जन्मदिन मानते हैं, ये 17 सितंबर को ही पता चल पाएगा।

रि० सम्पादक श्री मुहीत चौधरी जी की क़लम से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular