Thursday, June 26, 2025
31.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025
spot_img
HomeBlogएंटी रोमियो स्क्वायड टीम के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान...

एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान से मजनू मनचले में मचा हड़कंप


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)


हापुड़/उत्तर प्रदेश योगी सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी शक्ति, नारी सशक्तिकरण,नारी सुरक्षा, नारी स्वयं लम्बी बनाने के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं मजनू मनचलों पर शिकंजा कसने को लेकर चलाए जा रहे। मिशन शक्ति अभियान से मजनू मनचले में हड़कंप मचा हुआ है।


बता दें कि योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी थानों में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया हुआ है। जोकि मजनू मनचलों को सबक सिखाने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह के आदेश अनुपालन में जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत शिक्षण संस्थान,प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेवजह घूमने वाले संदिग्ध मजनू मनचलों की चेकिंग की गई। और चेकिंग के दौरान उनके नाम पते मोबाइल नंबर रजिस्टर में एंट्री कर उनके परिजनों से शिकायत करते हुए उन्हें हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular