Sunday, June 22, 2025
32.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
HomeBlogBharatजनपद फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश में मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद मिट्टी खनन...

जनपद फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश में मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद मिट्टी खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर कांस्टेबल को उतारा मौत के घाट


उत्तर प्रदेश में मिट्टी खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के योगी सरकार के आदेश नहीं रखते कोई मायने। उत्तर प्रदेश में मिट्टी खनन माफियाओं के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मिट्टी खनन माफियाओं ने बैखौफ होकर ट्रैक्टर से कुचलकर एक यूपी पुलिस के जवान को सुला दिया मौत की नींद।
आपको बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद केक थाना नवाबगंज का है। जहां अवैध मिट्टी
खनन होने की सूचना मिलने पर अवैध मिट्टी खनन रोकने गए कांस्टेबल रोहित को देखकर मिट्टी खनन माफिया आग बबूला हो गए। सिपाही रोहित को अकेला देख मिट्टी खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला।
मृतक रोहित बिजनौर जिले का रहने वाला था। जोकि बैंच
2021 में ही UP पुलिस में भर्ती हुआ था। वहीं घटना की सूचना पीड़ित परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पीड़ित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आरोपि मिट्टी खनन माफियाओं की तलाश में जुटी हुई है।
जन सेवा भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ स्टेट हेड उत्तर प्रदेश भूपेंद्र वर्मा के साथ राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular