Monday, June 30, 2025
31 C
Delhi
Monday, June 30, 2025
spot_img
HomeBlogBharatजिले में बाल श्रम नहीं किया जाएगा बर्दाश्त/सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी

जिले में बाल श्रम नहीं किया जाएगा बर्दाश्त/सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी


उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप बाल श्रम पर रोक लगाने को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत बाल श्रम करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसको लेकर 10 अक्टूबर को
पिलखुवा में एएचटीयू एवं श्रम विभाग की द्वारा संयुक्त रूप से टीम के द्वारा बाल श्रम रोको अभियान चलाया गया। जिसमें 5 प्रतिष्ठानों में पांच किशोर श्रमिक कार्य करते हुए चिन्हित किया गया। और विधिक वैधानिक कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू कर उन्हें मुक्त कराया गया। इस अवसर पर बाल श्रम रोको अभियान के तहत कार्यवाही करने वाली टीम में AHTU से Si लीला राम मीणा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा तथा सिपाही रवि एवं पवन उपस्थित रहे। वही जनपद में चलाए जा रहे बाल श्रम रोको अभियान के तहत सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी का कहना है कि जनपद में बाल श्रम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बाल श्रम कराने वालों के विरुद्ध विधिक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular